फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warning: Do not take Omicron lightly, Variant may change

एम्स ने चेताया: ओमिक्रॉन को हल्के में न लें जनाब, वैरिएंट बदल सकता है अंदाज

Sat, 01 Jan 2022 12:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 01 Jan 2022 12:59 PM IST
सार

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पिछले वैरिएंटों के मुकाबले अधिक संक्रामक है, लेकिन नए वैरिएंट के मामले में मास्क, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजन जैसे नियमों और वैक्सीनेशन को लेकर लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Warning: Do not take Omicron lightly, Variant may change
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी के साथ लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। फिलहाल संक्रमण के हल्के लक्षणों के चलते लोग वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने लोगों को चेताया है कि वे ओमिक्रॉन वैरिएंट को हल्के में लेने की भूल न करें। देश में संक्रमण की दर बढ़ने के साथ वायरस के गंभीर लक्षण भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश के कोविड नोडल अधिकारी और एसोसिएट प्रो. डॉ. मुकेश बैरवा बताते हैं कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पिछले वैरिएंटों के मुकाबले अधिक संक्रामक है, लेकिन नए वैरिएंट के मामले में मास्क, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजन जैसे नियमों और वैक्सीनेशन को लेकर लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है। डॉ. मुकेश बैरवा ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों में सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान और हल्के बुखार जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं, लेकिन वायरस के घातक रूप लेने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 88 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में अब 305 एक्टिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर नए वैरिएंट के मामलों की संख्या लाखों में पहुंचती है और उनमें एक या दो फीसदी संक्रमितों में गंभीर लक्षण प्रकट हो सकते हैं। तब भी वारयस बड़े स्तर पर जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट की संरचना में अनुवांशिक बदलाव हुआ है। ऐसे में डेल्टा वैरिएंट की तरह नए वैरिएंट में पुराने और नए लक्षण देखने का मिल सकते हैं। उन्होंने लोगों से संक्रमण को लेकर तमाम एहतियात बरतने की सलाह दी है।

बूस्टर डोज से मजबूत होगा सुरक्षा चक्र

डॉ. मुकेश बैरवा ने कहा कि कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज से कोरोना सुरक्षा चक्र और मजूबत होगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शोध के अनुसार कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज संक्रमण से बचाव में बेहद कारगर साबित होती है।

बूस्टर डोज से प्रतिरक्षित व्यक्ति के खून में नई एंटीबाडी बनती है। नई एंटीबाडी संक्रमण को रोकने में अधिक प्रभावी होती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने की तैयारी कर रहे हैं। निर्धारित समय पर सभी लोगों तक बूस्टर डोज पहुंचेगी। बूस्टर डोज से प्रतिरक्षित होने के बाद हम कोरोना महामारी के खिलाफ और अधिक मजबूती से जंग लड़ पाएंगे।

सुई ही नहीं, इंट्राडर्मल और नेजल वैक्सीन भी प्रभावी
तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोरों का कोरानारोधी वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि किशोरों को बिना सुई का प्रयोग करे वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए इंट्रा डर्मल वैक्सीन का प्रयोग किया जाएगा। फार्मा जेट एप्लीकेटर की मदद से वैक्सीन सीधा मांसपेशियों के अंदर पहुंचाई जाएगी। इसमें न दर्द होगा न इंफेक्शन की संभावना रहेगी।

वैक्सीनेटरों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अमूमन लोगों की धारणा होती है कि टैबलेट की जगह इंजेक्शन अधिक कारगर होते हैं। ऐसे में लोगों के मन में बिना सुई की वैक्सीन को लेकर संशय है। डॉ. मुकेश बैरवा ने बताया कि अब इंट्राडर्मल के साथ जल्द ही नेजल वैक्सीन का प्रयोग भी किया जा सकता है। ये दोनों वैक्सीन इंजेक्टेबल वैक्सीन की तरह असरदार और सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed