फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Warning boards installed on Ganga Ghats and banks

Rishikesh News: गंगा घाट और तटों पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड

Mon, 07 Jul 2025 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Warning boards installed on Ganga Ghats and banks
ऋषिकेश। कांवड़ मेला के लिए थाना मुनि की रेती पुलिस ने क्षेत्र में संभावित घटना क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड चस्पा किए हैं। जल पुलिस और बाढ़ आपदा राहत बल टीम की मदद से तपोवन, मुनि की रेती, पूर्णानंद, शीशमझाड़ी आदि क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रा सुरक्षा दृष्टिगत मुनि की रेती गंगा घाट और तटों पर जल पुलिस, बाढ़ आपदा राहत बल और एसडीआरएफ की टीम ड्यूटी के लिए तत्पर रहेगी। एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से मैदानी भागों में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कांवड़ यात्रा में शिवभक्त सुरक्षित गंगा घाट और तटों पर स्नान करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मुनि की रेती क्षेत्र के गंगा घाट और तटों पर चेतावनी बोर्ड चस्पा किए गए हैं। जिसमें लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed