फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Waiting in line for four hours, then registration started

चार घंटे तक लाइन में लगकर करते रहे इंतजार, फिर शुरु हुआ पंजीकरण

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Waiting in line for four hours, then registration started
चारधाम यात्रा पर जाने के लिए तीर्थयात्रियों को पंजीकरण कराने के लिए काउंटर पर चार घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान सैकड़ों तीर्थयात्री लाइन लगाए रहे। पहले चारधाम और फिर दो धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया। एसडीआरएफ के कोटे से 1700 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया। देर शाम तक काउंटर पर सैकड़ों तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए खड़े थे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से सैकड़ों तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए लाइन पर लग गए थे। पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ इतनी थी कि टिनशेड से आगे जो टेंट लगा था, वह भी भर गया था। कुछ तीर्थयात्रियों की लाइन पंजीकरण काउंटर से पर्यटन विभाग के कार्यालय तक लगी थी। सुबह 10 बजे एसडीआरएफ के कोटे से चारधाम के लिए पंजीकरण शुरू हुआ। इस दौरान दो धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री भी लाइन पर लग गए। उन्हें एनाउंसमेंट करके पीछे हटाया गया। कुछ तीर्थयात्री दो धाम की यात्रा पंजीकरण कराने के लिए शाम छह बजे तक परिसर में ही खड़े होकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद दो धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया गया। एसडीआरएफ का चारधाम यात्रा का स्लॉट फुल होने के बाद उसे बंद किया गया। आईएसबीटी परिसर में हर जगह तीर्थयात्री ही नजर आ रहे थे। मेडिकल काउंटर के बाहर भी तीर्थयात्रियों ने डेरा जमा रखा था। यात्रा प्रशासन के वैयक्तिक अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले तीर्थयात्रियों की भीड़ अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह काउंटर बढ़ाए गए
तीर्थयात्रियों का जल्द पंजीकरण के लिए एसडीआरएफ की ओर से छह अतिरिक्त काउंटर बढ़ाए गए। अन्य दिनों में 10 काउंटरों पर ही पंजीकरण किया जाता है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए छह पंजीकरण काउंटर अतिरिक्त बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed