फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Voters showed enthusiasm in Tapovan, 82.2 percent voting

Rishikesh News: तपोवन में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, 82.2 प्रतिशत मतदान

Fri, 24 Jan 2025 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 24 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Voters showed enthusiasm in Tapovan, 82.2 percent voting
टिहरी जनपद की नगर पंचायत तपोवन में पहली बार हुए निकाय चुनावों में मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। यहां 82.2 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट और निर्दलीय रोशनी बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कुल चार वार्ड हैं। वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत तपोवन को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। तब से यहां प्रशासक तैनात हैं। यहां पहली बार निकाय चुनाव हुए। कुल चार वार्डों वाले इस निकाय में 2360 मतदाताओं में से 1940 ने मतदान किया। दोपहर बारह बजे तक यहां 51.91, शाम चार बजे तक 69.35 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल मतदान 82.2 प्रतिशत रहा। वार्ड एक में 553 मतदाताओं में से 449, वार्ड दो में 814 में 666, वार्ड तीन में 488 में 403, वार्ड चार में 505 मतदाताओं में से 433 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनीता बिष्ट और रोशनी बिष्ट के साथ ही चार सभासद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed