फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Volleyball tournament final match today

वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आज

Wed, 25 Dec 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Volleyball tournament final match today
डोईवाला। संगम क्लब कान्हरवाला की ओर से आयोजित शहीद मंजीत सिंह चौहान मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान संगम क्लब भानियावाला ने ऋषिकेश और थानो को पराजित कर शानदार बढ़त बनाई। भानियावाला में मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सागर मनवाल ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने शहीद मंजीत सिंह की पत्नी शीला देवी के अलावा आनंदी देवी, प्रसन्नी देेवी, कोंसा देवी और भुंद्रा देवी को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पहले मैच में संगम क्लब कान्हरवाला ने बिष्ट क्लब ऋषिकेश को 18-25 और 18-20 से हराया। दूसरे मैच में दशमेश क्लब खैरी ने फ्रैंडस क्लब डोईवाला को हराकर 25-22 और 25-23 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में संगम क्लब भानियावाला ने आजाद क्लब थानो को 25-22 और 17-15 से पराजित कर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। बताया गया कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बुधवार खेले जाएंगे। इस मौके पर नगर सभासद ईश्वर रौथाण, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, अनंत टेनिस एकेडमी के संस्थापक गगन गोयल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण सूद, अशोक रावत, मोहित सैनी, ग्राम प्रधान कालूवाला पंकज रावत, प्रकाश कोठारी, रामलाल कोठारी, राहुल सैनी, यशपाल सिंह, रवि चौहान, दीपक चौहान, अनुज गोयल, अनुराग गोयल, आशीष सिंधवाल, निखिल नेगी, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed