{"_id":"589e10c04f1c1be71737aed0","slug":"vishudhanand-out-procession-homage-to-the-chef","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा निकालकर विशुद्धानंद महाराज को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा निकालकर विशुद्धानंद महाराज को श्रद्धांजलि
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र रोड पर बाबा काली कमली वाले की शोभायात्रा में शिवशंकर की झांकिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र रोड़ स्थित बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र में संस्थापक ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 स्वामी विशुद्धानंद महाराज का 121वां निर्वाणोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद संत, महात्माओं और उनके अनुयायियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आश्रम से शुक्रवार सुबह दस बजे बाबा काली कमली वाले की गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शिवशंकर की झांकियां शामिल थीं। यात्रा आश्रम से शुरू होकर भरत मंदिर मार्ग, हरिद्वार मार्ग, क्षेत्र रोड होते हुआ आश्रम परिसर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वेणु गोपाल बांगड, प्रधान सचिव देवेंद्र झुनझुन वाला, प्रबंधक धमेंद्र कंसल, कैलाश पीठाधीश्वर दिव्यानंद महाराज, परमार्थ निकेतन महामंडलेश्वर असंगानंद सरस्वती महाराज, ताराचंद जालान आदि उपस्थित रहे।