{"_id":"67b6367187d423754f04ce29","slug":"villagers-warned-to-surround-the-assembly-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-623595-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रामीणों ने विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रामीणों ने विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी
Thu, 20 Feb 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
दूधली-मोथरोवाला-डोईवाला मार्ग के अधूरे चौड़ीकरण से आंदोलित ग्रामीण अधिकारियों के आश्वासन ने सतुंष्ट नहीं हैं। बृहस्पतिवार तक सड़क चौड़ीकरण के लिए बजट आवंटित नहीं होने पर शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करने का एलान किया है।
अधूरे चौड़ीकरण से नाराज ग्रामीण कई दिनों से आंदोलित हैं। मंगलवार को सड़क जाम और धरना प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया था। परंतु ग्रामीण अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए है। बुधवार को दुधली में आयोजित बैठक में भी ग्रामीणों ने गुस्से का इजहार किया। शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करने का अल्टीमेटम दिया है।
कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने कहा कि सरकार के अधिकारी आश्वासन की घुट्टी देने का प्रयास कर रहे हैं। जनता झांसे में आने वाली नहीं है। कहा कि बृहस्पतिवार तक ठोस निर्णय नहीं हुआ तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह ने कहा कि सरकार सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे पर जनभावनाओं की उपेक्षा कर रही है। इसकी वजह से आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। बैठक में रफल सिंह, जितेंद्र कुमार, दुर्गा बहादुर थापा, शेखर ज्याला, सोहन सिंह, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।