फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers performed Buddhi Shuddhi Yagna for road widening

Rishikesh News: सड़क चौड़ीकरण के लिए ग्रामीणों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Sun, 16 Feb 2025 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers performed Buddhi Shuddhi Yagna for road widening
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। दूधली डोईवाला मोथरोवाला चौड़ीकरण नहीं होने से झुब्ध ग्रामीणों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर सरकार को चेताया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार साजिशन चौड़ीकरण के लिए बजट रोक रही है। नतीजा लोगों को आए दिन दुघर्टनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने नांगल ज्वालापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। तमाम लोगों ने यज्ञ में आहुति डाली और सरकार का ध्यान सड़क चौड़ीकरण की ओर आकृष्ट किया। जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र दूधली की उपेक्षा सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद सड़क चौड़ीकरण अधूरा है। लगता है कि सरकार साजिशन सड़क चौड़ीकरण का बजट रोका जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने कहा कि बुद्धि शुद्धि यज्ञ का मकसद सरकार को नींद से जगाकर सड़क चौड़ीकरण का ध्यान दिलाना है। अधूरा चौड़ीकरण दुघर्टनाओं का कारण बन रहा है। कहा कि धीरे-धीरे सड़क चौड़ीकरण का आंदोलन उग्र रूप ले रहा है। बुद्धि शुद्धि यज्ञ में प्रधान सुमन ज्याला, पूर्व प्रधान सुनील दत्त, विरेंद्र थापा, रफल सिंह, रंजन पांडे, उमेश पांडे, अर्जुन कुमार, माधव सिंह, शंकर सिंह कान्याल, गोविंद खोलिया, विवेक बोरा, प्रेम खत्री, किशोर धीमान, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed