{"_id":"5d7d4b048ebc3e93d9657fb5","slug":"villagers-oppose-eco-sensitive-zone-rishikesh-news-drn3196629140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने इको सेंसिटिव जोन का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने इको सेंसिटिव जोन का किया विरोध
Sun, 15 Sep 2019 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इको सेंसिटिव जोन के विरोध में संघर्ष समिति के बैनर तले राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज से सटे दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। मोतीचूर रेंज कार्यालय में एकत्र होकर ग्रामीणों ने रेंज अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने बताया कि अचानक थोपे जा रहे काले कानून से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बताया कि राजाजी की सीमा से सटे देहरादून जिले के अलावा हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिले के कई गांव इस कानून से प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि प्रभावितों की मांग पर गौर नहीं किया गया तो बड़ा जनांदोलन किया जाएगा। इस दौरान मनोज जखमोला, मोहन असवाल, देवराज नेगी, भगवती सेमवाल, कुलदीप नेगी, हुक्म सिंह, रवि पोखरियाल, रूकम पंवार, सुरेंद्र बिष्ट, मायाराम पैन्युली, जेपी बडोनी, कमाल सिंह, केंद्र सिंह, अषाड भंडारी, सूरत नेगी, राजू रावत, रोहित, मीना, राजेंद्र, चंद्र सिंह, मनमोहन, विपिन, प्रेम सिंह, मनोज, प्रेम सिंह, कुशाल, संदीप, बुदि नेगी, सुरेंद्र, मुरली, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन