फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers accused the administration of the death of cattle

Rishikesh News: ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया मवेशियों की मौत का आरोप

Mon, 22 May 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers accused the administration of the death of cattle
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक से 17 मवेशियों को वाहनों में भर कर ढोसण गांव में सड़क किनारे छोड़े जाने को लेकर नगर पंचायत व तहसील प्रशासन पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान तीन मवेशियों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने मवेशियों पर नशे का इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन को इन मवेशियों को वापस लाना पड़ा।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में परमार्थ निकेतन में जी-20 के आयोजन होने हैं। यहां सड़कों पर घूम रहे निराश्रित मवेशियाें को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम चार बजे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की ओर से चार वाहनों से 17 मवेशियों को उठाकर नीलकंठ मार्ग पर ढाेसण गांव के पास छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण अरविंद पयाल, सुखपाल, हरेंद्र पयाल, उमेद पयाल, विमल पयाल, अनूप ने बताया कि इस दौरान दौरान तीन मवेशियों की मौके पर मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मवेशियों को वाहनों से फेंका गया। मवेशियों पर नशीला इंजेक्शन लगाया गया था। जिससे मवेशी उठ भी नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को ग्रामीणों ने एसडीएम यमकेश्वर आकाश जोशी को फोन कर मवेशियों को इस प्रकार गांव के पास छोड़ने पर एतराज जताया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि स्थानीय प्रशासन इन मवेशियों को यहां से नहीं ले जाता है जाता है तो ग्रामीण चंदा एकत्रित कर मवेशियों को ट्रक में लादकर जी-20 के कार्यक्रम स्थल पास छोड़ देंगे।
इसके बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के अधिकारी मवेशी पकड़ने वाले वाहन को लेकर मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने 14 मवेशियों में से 11 मवेशियों को नगर पालिका स्वर्गाश्रम वापस ले आया था। मवेशियों में से एक गाय के कान पशुपालन विभाग की ओर से टैग लगाया गया है, जिसमें गाय स्वामी का नाम व पता लिखा हुआ आ रहा है।
-पशुओं को ढोसण गांव छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। जिस भी विभाग ने पशुओं का वहां छोड़ा, जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -आकाश जोशी एसडीएम यमकेश्वर।

-मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। जी-20 को की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पशुओं को छुड़वाया होगा। एसडीएम या नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी जानकारी दे सकते हैं। -माधव अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed