फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Village head organization started strike against toll plaza

टोल प्लाजा के खिलाफ ग्राम प्रधान संगठन का शुरू किया धरना

Thu, 27 May 2021 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Village head organization started strike against toll plaza
रायवाला। नए टोल प्लाजा के विरोध में प्रधान संगठन ने नेपाली फार्म पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन अध्यक्ष विजय पाल जेठूड़ी ने बताया कि टोल प्लाजा का निर्माण कर ग्रामीण जनता पर बेवजह आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत की 16 ग्राम पंचायत टोल प्लाजा निमार्ण का विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा ने बताया कि ग्रामीण किसानों को राजकीय कृषि बीज भंड़ार, बीमार मरीजों को राजकीय अस्पताल, तहसील कार्य,स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिये निरंतर हाइवे पर आवागमन करना पड़ता है। नियमित सेवाओं के लिए जाने पर ग्रामीणों को टोल वहन करना पड़ेगा। ग्रामीण किसी भी कीमत पर दुसरे टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान जयेंद्र सिंह रावत, सागर गिरी, शंकर दयाल धनाई, रोहित नौटियाल, अनिल कुमार, गीताजंली जखमोला, संगीता थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या वेलवाल आदि रहे।
विज्ञापन

ऋषिकेश। नेपाली फार्म में टोल प्लाजा के विरोध में धरना दे रहे ग्राम प्रधान संगठन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी भी आ गई है। कांग्रेस ने टोल प्लाजा के निर्माण को नियम विरुद्ध बताया है। टोल प्लाजा की इस लड़ाई को अंजाम पर पहुंचाने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की ओर से नेपाली फार्म में धरना दिया जा रहा है, हमें एकजुट होकर ग्राम प्रधानों के नेतृत्व यह आंदोलन चलाना होगा। सभी दलों को आमंत्रित कर इस जन विरोधी फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। कहा कि प्रदेश से लेकर नगर निगम तक भाजपा की सरकार है। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि सरकार नियम के विरुद्ध टोल प्लाजा की बनवाने का काम कर रही है। 60 किलोमीटर के अंतर पर दो टोल प्लाजा नहीं बनाए जा सकते। जब तब टोल प्लाजा का निर्णय वापस नहीं लिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, डॉ.राजे नेगी, कनक धनाई, विजयपाल जेठुड़ी, जयेंद्र रावत, गोकुल रमोला, विजयपाल रावत, संजय पोखरियाल, शांति थपलियाल, रोहित नेगी, भगवती सेमवाल, रमन रांगड़, रोहित नौटियाल, ध्यान सिंह असवाल, सागर गिरी, अनिल कुमार, गीतांजलि जखमोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed