फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vikram got stuck in a drain while trying to take a shortcut.

Rishikesh News: शॉर्टकट के चक्कर में नाली में फंसा विक्रम

Sat, 13 Jun 2026 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Vikram got stuck in a drain while trying to take a shortcut.
ऋषिकेश। शॉर्टकट के चक्कर में देहरादून रोड स्थित आदर्श नगर की संकरी गली में घुसा विक्रम वाहन नाली में फंस गया। वाहन में सवार यात्रियों, विशेषकर छोटे बच्चों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विक्रम चालक मुख्य मार्ग छोड़कर आंतरिक गली से गुजर रहा था। तभी उसका पिछला टायर गहरी नाली में धंस गया। घटना के बाद वाहन करीब एक घंटे तक गली में फंसा रहा जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय निवासी चेतन चौहान ने बताया कि ऑटो और विक्रम चालक समय बचाने और अधिक फेरे लगाने के लिए अक्सर संकरी गलियों का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्थानीय लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। साथ ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस से ऐसे वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed