फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   vijay anand actor of serial 'siya k ram'

योग के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं विजय आनंद

Sat, 12 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 12 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
vijay anand actor of serial 'siya k ram'

स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक ‘सिया के राम’ में जनक की भूमिका निभा रहे विजय आनंद इन दिनों तीर्थनगरी की वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। करीब 17 साल बाद फिल्म जगत में कमबैक कर रहे जाने माने कलाकार विजय आनंद ने अपने फिल्मी जीवन से जुड़ी यादें अमर उजाला से साझा की।

विज्ञापन


वह अब फिल्म क्षेत्र के बजाय योग के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पहले स्वयं योग विधाओं की तालीम ली और कई देशों में साधकों को यौगिक क्रियाओं में निपुण करने में जुटे हैं। शुक्रवार को स्वर्गाश्रम स्थित होटल निर्वाणा में अपने एक मित्र के यहां ठहरे विजय आनंद ने बताया कि वह अब फिल्म जगत से हटकर योग जीवन में ही अपनी जिंदगी को लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपना बाकी का जीवन योग के लिए समर्पित कर दिया है। वह योग के माध्यम से देश-विदेश में ख्याति प्रापत करना चाहते हैं। उनका इरादा विभिन्न स्थानों पर योग केंद्र खोलना है। कुंडलिनी योगा के मास्टर के तौर पर मशहूर विजय आनंद मैक्सिको, लंदन, जमिका, कनाडा जैसे कई देशों में योग साधकों को इसकी तालीम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यश, प्यार तो होना ही था जैसी कई चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुके आनंद ने बताया कि स्टार प्लस में ‘सिया के राम’ धारावाहिक की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से कुछ पल निकालकर वह तीर्थनगरी स्वर्गाश्रम घूमने आए हैं। शनिवार को वह हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

बताया कि 17 साल बाद फिल्मी दुनिया में लौटे तो सिया के राम में जनक का किरदार मिला तो वह मना नहीं कर सके। स्क्रीप्ट सुनी तो दिल खुश हो गया, लगा मानो यह किरदार मेरे लिए ही बना है।


अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
मार्च 2016 में परमार्थ निकेतन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विजय आनंद भी प्रतिभाग करेंगे। कुंडलिनी योगाचार्य आनंद ने बताया कि वह महोत्सव में योग साधकों को शामिल करेंगे।



मन करता है तीर्थनगरी में बस जाऊं
अभिनेता विजय को तीर्थनगरी की खूबसूरत वादियां ऐसे लुभाती हैं कि वह तीर्थनगरी की यादें नहीं भूल पाते। कई दफा स्वर्गाश्रम आ चुके आनंद ने बताया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उत्तराखंड की भूमि में कदम रखते ही अपनेपन का एहसास होने लगता है। मन करता है कि मुंबई से सबकुछ छोड़कर तीर्थनगरी में बस जाऊं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed