फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Viewer dance with Narendra Singh Negi and Meena Rana songs

नरेंद्र सिंह नेगी और मीना राणा के गीतों पर थिरके दर्शक

Thu, 09 Feb 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Thu, 09 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Viewer dance with Narendra Singh Negi and Meena Rana songs
छिद्दरवाला स्थित आशा प्लॉट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली लोकनृत्य करते कलाकार। - फोटो : amar ujala

छिद्दरवाला स्थित आशा प्लॉट में मौल्यार ग्रुप की पहल पर मंगलवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में गढ़ सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी और लोक गायिका मीना राणा के गीतों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया।

विज्ञापन



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी संजय गुज्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जय शंकर..., गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हिमवंत देश होला..., चकुली फंसे तितली फंसे तू क्यों फंसे कागा..., हास्य गीत सुनाकर दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पहाड़ी और मैदान पर व्यंग्य कस अपणु सी दिखैंणु छे रे लगंणि भलु कू मौं कु छे..., गीत सुनाया। इसके बाद लोक गायिका मीना राणा के साथ सुलपा की साज..., सल्यांणी स्याली..., और बाजू बंद समेत कई गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान अनिल बिष्ट कविलाश नेगी, प्रमेंद्र नेगी, प्रेम बल्लभपंत और अमरदीप ने सहगायन में साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊषा नेगी, राजलक्ष्मी, अंजलि मनियाली और रोशनी नेगी ने सहगायिका में साथ दिया। इस दौरान अशोक रावत, विनोद श्रीकोटि, अंकित नेगी, सोहन चौहान सुदर्शन बिष्ट, पूजा मंदराल, मीनि उनियाल, दुर्गा सागर, आरती सकलानी, गीता उनियाल ने नृत्य में साथ निभाया।


इसके अलावा विनोद चौहान, सुभाष पांडेय, सतेंद्र बिष्ट, रवि थापा, द्वारिका ने संगीत में साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन गणेश कुकशाल गणि ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक चंद्र सिंह कैैंतुरा, हंस फाउंडेशन के प्रदीप राणा, देवेंद्र राणा, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed