फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Veterinarians accused of negligence

लंपी की बीमारी: दस दिन बीमारी से जूझती रही गाय मरी

Tue, 13 Sep 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Veterinarians accused of negligence
ऋषिकेश में लंपी की बीमारी गायों का मरने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। विभाग का दावा है कि अभी तक करीब 2100 गायों पर वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 179 गाय बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। अब तक चार संक्रमित गाय दम तोड़ चुुकी है। इसमें से कई गायों को उपचार भी नहीं मिल पाया। एक पशुपालक महिला ने पशु चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेहरुग्राम निवासी सीमा गुसाईं ने बताया कि उनकी एक गाय दो सितंबर से लंपी की बीमारी से ग्रस्त थी। वह राजकीय पशु चिकित्सालय में गाय के लिए दवाई के लिए गईं, यहां उन्हें चिकित्सकों ने कोई दवाई नहीं दी। जब गाय ज्यादा बीमार हो गई तो उन्होंने डॉक्टर और फार्मेसिस्ट को घर पर आकर गाय को इंजेक्शन लगाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई मौके नहीं आया। पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन करने के बाद 10 सितंबर की शाम को राजकीय पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम आई। गाय को दवाई दी, टीका लगाया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार दोपहर को गाय ने दम तोड़ दिया। सीमा देवी गुसाईं ने इसके लिए पशुपालन विभाग के डॉक्टर और फार्मेसिस्ट को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि यदि समय इलाज मिल जाता तो वह गाय नहीं मरती।
विज्ञापन

12 सितंबर को मैं देहरादून से दवाई लेकर आया। उसी दिन नेहरुग्राम में गाय को दवाई देकर टीका भी लगाया गया। लंपी की बीमारी नियंत्रित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमित वर्मा, पशु चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed