{"_id":"603bdab78ebc3ee96b27381f","slug":"verification-of-hawkers-mandatory-rishikesh-news-drn372237087","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी लगाने वालों का सत्यापन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरी लगाने वालों का सत्यापन अनिवार्य
विज्ञापन
फेरीवालों का सत्यापन करने की मांग को लेकर श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन देते खदरी खड़कम?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में अब बिना सत्यापन के फेरी लगाया तो खैर नहीं है। सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। रोजाना क्षेत्र में बढ़ रही वारदातों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने ऐसा कदम उठाया है।
रविवार को श्यामपुर पुलिस चौकी में ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के जनप्रतिनिधियों ने फेरी वालों का सत्यापन अनिवार्य करने को लेकर ज्ञापन दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा क्षेत्र में फेरीवाले अपने-अपने ग्रुप बनाकर अलग-अलग गलियों, वार्डों में घुसकर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। क्षेत्र में बिना पुलिस सत्यापन के कोई भी फेरी वाले न घूमे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि 1 मार्च 2021 से अपने क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाकर फेरी वालों को पुलिस सत्यापन करवाने के लिए जागरुक करेगी। क्षेत्र में यदि कोई फेरीवाला बिना सत्यापन प्रमाण पत्र के साथ पाया गया तो वह स्वयं इसका जिम्मेदार होगा। श्यामपुर चौकी प्रभारी शांत िप्रसाद चमोली ने कहा यह अच्छी मुहिम है, अलग-अलग क्षेत्रों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए। चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से इस मुहिम में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान, विनोद चौहान, लक्ष्मण चौहान, राजेंद्र चौहान, लक्ष्मण राणा, सुषमा भट्ट, शशि जेठुड़ी, नवीन नेगी, अनिल रावत, विनोद असवाल, रामस्वरूप भट्ट, विनोद सती, सतीश सिलस्वाल आदि शामिल थे।