फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vending zones will be ready near Yoganagari and AIIMS.

Rishikesh News: पहले चरण में योगनगरी और एम्स के नजदीक तैयार होंगे वेंडिंग जोन

Fri, 21 Nov 2025 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Vending zones will be ready near Yoganagari and AIIMS.
- नगर निगम में आयोजित टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि पहले चरण में योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन और एम्स के नजदीक वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।

टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष मेयर शंभू पासवान ने कहा कि वेंडिंग जोन विकसित करने के लिए फेरी व्यवसायियों का सर्वे किया गया है। इसकी एक सूची तैयार की गई है। इसमें करीब 182 वेंडराें के नाम हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त स्थल पर चयनित की गई सूची का परीक्षण थर्ड पार्टी की ओर से जीआईएस सर्वे के माध्यम से कराया जाएगा। इसके आधार पर कार्ट (ठेली) के लिए व्यक्तियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची तैयार होने के बाद ही संबंधित कार्यदायी फर्म की ओर से ठेली उपलब्ध कराए जाएंगे। वेंडिंग जोन में लाभार्थियों की ओर से ठेली का स्वरूप परिवर्तित नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी अन्य व्यक्ति को न तो ठेली बेचेगा न ही किराये पर देगा। स्वयं ही इसका संचालन करना होगा। बैठक सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, एसएनए अमन कुमार, प्रियंका कुकरेती, गुरमीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed