फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vehicles seen crawling on the weekend

Rishikesh News: सप्ताहांत पर रेंगते नजर आए वाहन

Sun, 28 Jun 2026 02:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 28 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Vehicles seen crawling on the weekend
सप्ताहांत पर दूसरे राज्यों से आए वाहनों के भारी दबाव के कारण ऋषिकेश में जाम लग गया। हाईवे और बाईपास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। यातायात पुलिस को वाहनों को विभिन्न मार्गों पर डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से नेपालीफार्म से रायवाला तक जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस ने पहले वाहनों को आईडीपीएल स्थित खेल मैदान भेजा। स्थिति में सुधार न होने पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला डायवर्ट किया गया। ये वाहन रानीपोखरी और बड़कोट होते हुए ऋषिकेश पहुंचे।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों से आ रहे वाहनों को ब्रह्मपुरी से गरुड़चट्टी पुल होते हुए पशुलोक बैराज भेजा गया। कुछ वाहन चीला होते हुए हरिद्वार रवाना हुए। कुछ वाहन पशुलोक बैराज से देहरादून और हिमाचल की ओर गए। देर शाम तक हाईवे पर वाहनों का दबाव बना रहा। राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ से भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पुलिस ने योजना सी लागू नहीं की
हाईवे और बाईपास मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव था। एआरटीओ कार्यालय से तपोवन तिराहा तक जाम जैसी स्थिति बनी हुई थी। चंद्रभागा पुल, रामझूला तपोवन तिराहा और चौदहबीघा पुल पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। इसके बावजूद यातायात पुलिस ने योजना सी लागू नहीं की। इस योजना में वाहनों को नरेंद्रनगर होते हुए ऋषिकेश भेजा जाता है।


---
पर्यटकों से टोल वसूली

ब्रह्मपुरी से पशुलोक बैराज डायवर्ट किए गए पर्यटकों के वाहनों से टोल वसूला गया। यह वसूली गरुड़चट्टी स्थित नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के टोल नाके पर हुई। पर्यटक इस पर बहस करते नजर आए। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा भेजे जाने पर टोल वसूलना गलत है। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जाम के कारण वाहनों को डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed