फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vehicles of Shiva devotees getting hitched on Neelkanth motorway

नीलकंठ मोटर मार्ग पर हिचकोले खा रहे शिवभक्तों के वाहन

Sat, 06 Aug 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles of Shiva devotees getting hitched on Neelkanth motorway
शिवरात्रि के बाद भी बड़ी संख्या में शिवभक्त नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन की लापरवाही शिव भक्तों और स्थानीय ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर सड़क पर बने गड्ढों में वाहन हिचकोले खा रहे हैं। नाली निर्माण नहीं होने से सड़क तालाब बन रही है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

नीलकंठ धाम में साल भर श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। शिवरात्रि के बाद भी नीलकंठ धाम में रोजाना हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं। लेकिन नीलकंठ मोटर मार्ग से मंदिर से जाने वाले शिवभक्त जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

गरुड़चट्टी से लेकर पीपलकोटी तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। नाली निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा, भगत सिंह पयाल ने बताया कि पौराणिक मंदिर नीलकंठ धाम में वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन आज तक लोनिवि की ओर लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानापूर्ति के लिए विभाग के कर्मचारी सड़क पर बने गड्ढों को मिट्टी से भर देते हैं। जो हल्की बारिश में ही बह जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क डामरीकरण के नाम पर विभाग ने करोड़ों बजट का दुरुपयोग किया गया।
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर बने गड्ढों का भरान किया गया था। बारिश के कारण स्थिति जस की तस हो गई है।
-सत्यप्रकाश राठौर, सहायक अभियंता, लोनिवि, उपखंड लक्ष्मणझूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed