{"_id":"6ac2956a90be91d197065ec5","slug":"vehicles-lining-up-on-both-sides-of-advaitanand-marg-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1082552-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अद्वैतानंद मार्ग पर दोनों ओर खड़े हो रहे, जाम से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अद्वैतानंद मार्ग पर दोनों ओर खड़े हो रहे, जाम से परेशानी
Sun, 04 Oct 2026 11:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
अद्वैतानंद मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वाहनों की पार्किंग के कारण मार्ग संकरा हो गया है। जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। रविवार शाम सीवर निर्माण कार्य के लिए पहुंची जेसीबी भी पार्क किए गए वाहनों के कारण घंटों मार्ग में फंसी रही। इसके चलते मार्ग पर जाम लग गया।
क्षेत्र में इन दिनों सीवर निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण वाहनों का आवागमन इस मार्ग से बढ़ गया है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग परेशानी को और बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन किए जाने के कारण नालियों की नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही है। बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। हैरत की बात यह है कि इसी मार्ग पर स्थानीय पार्षद का आवास और उप नगर आयुक्त का आवास भी है, बावजूद इसके सड़क पर लंबे समय से हो रही पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी मार्ग से स्कूली छात्रों के साथ ही अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों का भी आवागमन रहता है। नगर निगम और यातायात पुलिस की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
यातायात प्रभारी रविकांत ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क किए जा रहे हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --