फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vehicle washing water logging in the open

खुले में वाहन धोने से जल भराव

Thu, 22 Sep 2016 01:13 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Thu, 22 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicle washing water logging in the open
तालाब - फोटो : amar ujala

दून मार्ग स्थित रोडवेज वर्कशॉप के बाहर खुले में वाहनों की धुलाई से परिवहन कंपनी विश्वनाथ सेवा के ऑफिस के पीछे गंदे पानी का तालाब बन गया है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते संक्रमक रोग फैलने की संभावना है।

विज्ञापन


शहर में मच्छर जनित रोग चिकनगुनिया और डेंगू ने पांव पसारे हुए हैं। पालिका प्रशासन संक्रमक रोग पर काबू पाने के लिए सार्वजनिक स्थान, घरों और स्कूलों में पानी जमा नहीं होने और साफ-सफाई रखने की हिदायत दे रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, दून मार्ग पर रोडवेज प्रशासन मखौल उड़ाते हुए वर्कशॉप के बाहर धड़ल्ले से वाहनों की धुलाई कर रहा है। निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से धुलाई का पानी एक जगह एकत्रित होने से गंदे पानी का तालाब बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप के आसपास रेस्टोरेंट, विश्वनाथ सेवा का ऑफिस, होटल, पेट्रोल पंप हैं, जहां रोज हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। विश्वनाथ सेवा अध्यक्ष चंदन सिंह पंवार, बलबीर रौतेला, प्रेम सिंह, शूरवीर सिंह ने बताया कि रोडवेज वाहनों की धुलाई से बने गंदे पानी के तालाब में मच्छर पनप रहे हैं। रोडवेज प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 


रोडवेज वाहनों की धुलाई वर्कशॉप की सीमा के अंदर हो रही है। बहरहाल किसी ने इस तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। धुलाई से पानी एक जगह एकत्रित हो रहा है तो उसे वर्कशॉप के ड्रेनेज सिस्टम से जोड़कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - नेतराम, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed