फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   vehicle on highway swing

हाईवे पर हिचकोले खा रहे वाहन

Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
vehicle on highway swing
सड़क - फोटो : amar ujala

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन के समीप बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर पड़े गड्ढों के कारण चौपहिया वाहन सवार हिचकोले खा रहे हैं और दोपहिया सवार रपटकर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग हाईवे डिवीजन को यह नहीं दिखाई पड़ रहा है। यह आलम उस हाईवे का है, जिस पर रोजाना करीब दस हजार छोटे-बड़े वाहन आवाजाही करते हैं।

विज्ञापन


तपोवन क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा पैच गड्ढों में तब्दील है। खास बात यह है कि मेले की शुरुआत के समय बीते जनवरी महीने में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग, श्रीनगर ने तपोवन सराय में हाईवे पर बने गड्ढों का भरान किया था। लेकिन तीन महीने में ही पैचवर्क उधड़ गया और राजमार्ग की स्थिति फिर से बदहाल हो गई।
विज्ञापन


ऐसे में हाईवे पर यात्री वाहन दिनभर हिचकोले खाते हैं और रात के समय घुप अंधेरे में कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के क्षतिग्रस्त महत्वपूर्ण भाग की मरम्मत के लिए कई बार वे राजमार्ग पर सांकेतिक जाम लगा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या पर हाईवे विभाग गौर नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपोवन सराय में नेशनल हाईवे के बीचोंबीच पेयजल लाइन आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और उस पर गड्ढे बन रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत कर दी जाए। ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी नहीं हो।-मृत्युंजय शर्मा, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग, श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed