फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vegetable vendors staged demonstrations by begging

भीख मांगकर सब्जी विक्रेताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 01 Apr 2021 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors staged demonstrations by begging
निगम के सामने भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन करते सब्जी एवं फल विक्रेता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति का नगर निगम के खिलाफ 18 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर सब्जी विक्रेताओं ने भीख मांगकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने 5 अप्रैल को निगम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। बुधवार को आयोजित धरना स्थल पर समिति के संरक्षक आशुतोष शर्मा ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश कोविड-19 के समय से ही इन गरीब सब्जी व फल विक्रेताओं का लगातार शोषण कर रहा है। निगम प्रशासन का यह व्यवहार निंदनीय है। समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है, फिर भी हमारी समस्या का निदान नगर निगम नहीं कर रहा है, जो कि उनकी निरंकुशता का परिचायक है, जिसका सब्जी विक्रेता विरोध करते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विकास गुप्ता, दीपक गुप्ता, अशोक साहनी, कीमत गुप्ता, गणेश, रामशरण गुसाईं, राजेश गुप्ता, मनोज साहनी, देवेंद्र गुप्ता, शिवशंकर जयसवाल, जवाहरलाल गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सोनू गुप्ता, राधाकृष्ण, अनिरुद्ध, सुभाष गुप्ता, अजय शिल्पकार, राजू प्रसाद गुप्ता, विजय कुमार, ऋषि गुप्ता, रामबदन गुप्ता, शिवमूरत गुप्ता, शंकर साहनी, हरिद्वारी साहनी, श्याम दीपचंद, राजेश कुमार, महेंद्र राजभर, मनभोग गुप्ता, धीरेंद्र प्रसाद चौरसिया, संजय कुमार, राजा गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed