{"_id":"694ef54087e4a89aa10f4786","slug":"veer-bal-diwas-was-celebrated-with-reverence-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-865649-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबजादों का बलिदान आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत : गैरोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबजादों का बलिदान आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत : गैरोला
Sat, 27 Dec 2025 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला के शेरगढ़ जाखन गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस के अवसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदर्
विज्ञापन
धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में शुक्रवार को भगत रविदास गुरुद्वारा शेरगढ़ जाखन में वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहीदी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सुखमणि साहिब के पाठ के साथ गुरु चरणों में शीश नवाकर साहिबजादों की वीरता को नमन किया गया।
सुबह से ही सिख संगत गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचने लगी थी। गुरुद्वारे में श्री सुखमणि साहिब के पाठ के अलावा अरदास की गई। भजन कीर्तन के माध्यम से गुरु की शिक्षाओं और आदर्शों को बताते हुए शहीदी दिवस पर प्रकाश डाला गया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज के साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि साहिबजादों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका त्याग आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रधान राजकुमार राज ने साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, माजरी ग्रांट प्रधान निशा देवी, जीवनवाला प्रधान गुरजीत सिंह, मारखम ग्रांट प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, जरनैल सिंह, प्रताप सिंह बस्सी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।