{"_id":"657360997d8c3c43610529cd","slug":"various-academic-competitions-were-organized-by-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-303572-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका, निबंध में सूरज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका, निबंध में सूरज प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iअर्थशास्त्र विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजितI
श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश की अर्थशास्त्र विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने पुरस्कृत किया।
शुक्रवार को परिसर के ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पांजलि आर्य ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। स्लोगन प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, प्रियंका ठाकुर ने द्वितीय, शिवानी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका ठाकुर प्रथम, सानिया रानी द्वितीय, एकता रावत व ज्योति संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में सूरज कुमार मौर्य पहले, सुधांशु गौड़ दूसरे व रश्मि जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में अभिनव गुप्ता, सिमरन अरोड़ा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। रेनू चौहान व सुधांशु ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक नैथानी ने किया। कार्यक्रम में शिवानी जाटव, अंजू सैनी, वर्तिका, पूजा वर्मा, प्रतिभा पांडे, करिश्मा, जगदीश, अनुराग ध्यानी, रेनू, जानी, सुषमा, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।