{"_id":"64a31a9eee2859a8e90a87d7","slug":"uttarakhand-transport-corporation-suspends-conductor-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-191957-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: महिला यात्री से छेड़खानी का आरोपी परिचालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: महिला यात्री से छेड़खानी का आरोपी परिचालक निलंबित
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में है मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड परिवहन निगम ने महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोपी परिचालक को निलंबित कर दिया है। आरोपी परिचालक के खिलाफ महिला यात्री ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
बीते 28 जून को महिला ने उत्तराखंड परिवहन निगम ग्रामीण डिपो के परिचालक योगेश जावला के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने शिकायत में बताया था कि वह 16 अप्रैल को ऋषिकेश डिपो की एक वाॅल्वो बस से ऋषिकेश से दिल्ली के लिए चली थी। परिचालक ने उसे अपने बगल वाली सीट आवंटित की थी। आरोप है कि रास्ते में परिचालक ने उससे छेड़खानी का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक ग्रामीण केपी सिंह ने जालवा के निलंबन के आदेश जारी किए। परिवहन विभाग ने परिचालक को महिला यात्री को जानबूझ कर अपने बगल वाली सीट आवंटित कर उसे गलत नीयत से स्पर्श करने, अपने कर्तव्य और दायित्वों के विपरीत कार्य करने और निगम मुख्यालय के नियमों के प्रतिकूल कार्य करने का दोषी पाया है।