फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand Nikay Chunav: BJP's Shambhu Paswan ahead till fifth round

Uttarakhand Nikay Chunav : पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान आगे, निर्दलीय पर 3605 वोटों की बढ़त; पथराव

Sun, 26 Jan 2025 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 01:45 AM IST
सार

अंतिम छठे राउंड की गिनती शेष है। ऋषिकेश सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट पर पूरा प्रदेश की नजर है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav: BJP's Shambhu Paswan ahead till fifth round
पथराव के दौरान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद पर पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू  पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। अंतिम छठवें राउंड की गिनती शेष है। ऋषिकेश सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट पर पूरा प्रदेश की नजर है। यहां भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

विज्ञापन


लेकिन मतगणना के एक दो राउंड बाद मुकाबला भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी शंभू पासवान के बीच सिमट गया। हालांकि भाजपा शुरु से ही बढ़त बनाए हुई थी। लेकिन कुछ राउंड के बाद भाजपा की बढ़त धीरे-धीरे कम होने लगी। मामला संवेदनशील होते देख प्रशासन चौकन्ना हो गया। वहीं करीब 9 बजे डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह मतगणना स्थल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मतगणना स्थल का जायजा लेने के बाद डीएम और एसएसपी ने यहीं डेरा डाल दिया। कड़े मुकाबले में भाजपा के शंभू पासवान मतो से विजयी रहे। शंभू पासवान को मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर को मत व कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव को मत मिले। यूकेडी के महेंद्र सिंह को मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना में धांधली का आरोप, पथराव
मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने रात करीब 10 बजे मतणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में नारेबाजी भी शुरु कर दी। कुछ लोग बैरिकेटिंग तोड़ कर मतगणना स्थल पर घुसने का प्रयास करने लगे। जिस पर लाठियां फटकारी। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को वहां से खदेड़ा।

सुबह से ही जुट गई थी समर्थकों की भीड़

आईडीपीएल स्थित मतगणना स्थल पर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। शाम होते होते भीड़ और बढ़ गई। रात करीब 9 बजे डीएम व एसएपी यहां पहुंचे, मामला तनाव पूर्ण होते देख मतगणना स्थल के मुख्य मार्ग पर पीएसी ने मार्च किया। एसएसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पांचवें राउंड तक प्रत्याशियों की स्थिति

  • शंभू पासवान भाजपा - 20328
  • दीपक प्रताप जाटव कांग्रेस- 9078
  • दिनेश चंद्र मास्टर निर्दलीय- 16723
  • महेंद्र सिंह यूकेडी- 607
  • नोटा- 246
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed