फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand Kranti Dal has filed an application

Rishikesh News: सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए सोमेश्वर महादेव से लगाई अर्जी

Mon, 11 Mar 2024 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Kranti Dal has filed an application
Iभू-कानून व मूल निवास कानून बनाए जाने के लिए सरकार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कीI
विज्ञापन




उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए गंगानगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में अर्जी लगाई है। कार्यकर्ताओं ने सशक्त भू-कानून और मूल निवास कानून बनाए जाने के लिए सरकार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उत्तराखंड क्रांति दल के परवादून जिलाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने बताया कि पार्टी की ओर से मूल निवास और भू-कानून को लेकर वृहद आंदोलन चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक इसमें भाजपा की धामी सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। इससे क्षुब्ध होकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने देवालयों में अर्जी लगाने की पहल की है। जिससे सरकार की बुद्धि-शुद्धि हो सके और सशक्त मूल निवास व भू-कानून बनाने के लिए सरकार को शक्ति मिल सके। इसके अलावा धामी सरकार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए भी कड़े निर्णय नहीं ले सकी है।
विज्ञापन




कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार बेटियों के प्रति उदासीन बनी हुई है। इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल, वीरेंद्र दत्त नौटियाल, युद्धवीर चौहान, रघुवीर नेगी, अरविंद राणा, भगवान पंवार, राजेश डोभाल, राजकुमारी उनियाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed