{"_id":"58bb10124f1c1bc309830f1d","slug":"use-and-throw-culture-deteriorating-world-s-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूज एंड थ्रो कल्चर से बिगड़ रहा दुनिया का पर्यावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूज एंड थ्रो कल्चर से बिगड़ रहा दुनिया का पर्यावरण
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती।
- फोटो : amar ujala.
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि बढ़ते उपभोक्तावाद की वजह से विश्व का पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने आगाह किया कि यदि हमने यूज एंड थ्रो कल्चर को नहीं छोड़ा तो आने वाले समय में सम्पूर्ण विश्व पालीथिन कचरे का ढेर बन जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को विशेष सत्र में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने दुनियाभर से जुटे जिज्ञासुओं, साधकों को गंगा, यमुना समेत विश्व की सभी नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण को लेकर सरकारें व न्यायालय गंभीर हुए हैं।
विज्ञापन
यह पर्यावरण सुधार की दिशा में यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि सभी को स्वाभाविक रूप से जल और खासकर नदियों को प्रदूषण व पॉलीथिन मुक्त रखने का संकल्प लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल योगा वीक के अंतिम दिन सात मार्च को स्वर्गाश्रम क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें तीर्थ क्षेत्र व मोक्षदायिनी गंगा तटों पर बिखरे कूड़े-कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान पर्यावरण पर आधा घंटे का विशेष कार्यक्रम भी हुआ।