{"_id":"6813d0e20a265652960adadd","slug":"urologists-from-india-and-abroad-will-gather-at-aiims-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-679335-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एम्स में देश-विदेश के मूत्र रोग विशेषज्ञ जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एम्स में देश-विदेश के मूत्र रोग विशेषज्ञ जुटेंगे
Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में उत्तराखंड यूरोलॉजिकल सोसाइटी का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश से वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट भाग लेंगे। सम्मेलन 2 से 3 मई तक आयोजित किया जाएगा। एम्स निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन चिकित्सा समुदाय के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां विशेषज्ञ विचारों, आधुनिक तकनीकों और उभरते रुझानों पर गहन चर्चा की जा सकेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अंकुर मित्तल ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में सेमी-लाइव सर्जिकल वीडियो सत्र, शोध पत्र प्रस्तुतियां और विशेषज्ञ पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। सम्मेलन में यूरोलॉजिकल कैंसर के उपचार और नवीन शोध, पथरी के इलाज में अत्याधुनिक तकनीक और पद्धतियां, रोबोटिक सर्जरी के लाभ, चुनौतियां और भविष्य की संभावनाएं, महिलाओं में मूत्र संबंधी विकारों एवं पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन एवं पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन, प्रजनन संबंधी समस्याएं और यौन स्वास्थ्य पर केंद्रित चर्चाएं होंगी। यह सम्मेलन रेजिडेंट डॉक्टरों को नवीनतम उपचार पद्धतियां सीखने और चिकित्सीय ज्ञान बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन