{"_id":"612009db8ebc3e79b905496d","slug":"up-roadways-bus-climbed-on-the-divider-rishikesh-news-drn388026630","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़ी यूपी रोडवेज की बस, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर चढ़ी यूपी रोडवेज की बस, हादसा टला
विज्ञापन
हरिद्वार रोड पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज की बस।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास एक बस अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कोई वाहन चालक बस की चपेट में नहीं आई। वहीं बस सवार किसी यात्री को भी चोट नहीं लगी। बस के डिवाइडर पर फंसे रहने के चलते हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश रोडवेज के मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस दिल्ली की ओर से आ रही थी। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोनिव गेस्ट हाउस से कुछ दूरी पर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान बस के शीशे टूट गए और बाहर की बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सुबह की होने की चलते सड़क पर ट्रैफिक कम था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में भी चालक परिचालक समेत पाचं लोग सवार थे। इनमें से किसी को भी कोई चोट नहीं आई।
डिवाइडर से टकराकर को दो बाइक सवार हुए घायल
रायवाला। रायवाला ओवरब्रिज के पास दो बाइक सवार डिवाइडर से टक्कर लगने से से घायल हो गए। घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश लाया गया। एम्स में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। रायवाला पुलिस के मुताबिक संदीप (26) पुत्र सुशील कुमार निवासी मेरठ और सुमित (20) पुत्र पुरुषोत्तम निवासी सहारनपुर को घायल अवस्था में एम्स में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक ऋषिकेश घूमने आए थे।