{"_id":"62aa07a314b4e7453e45e6dd","slug":"unopposed-election-fixed-on-ward-member-rishikesh-news-drn4146586135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के तीनों नामांकन सही, पंचायत सदस्य के दो कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के तीनों नामांकन सही, पंचायत सदस्य के दो कैंसिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दावेदारों के नामांकन रद्द होने से गुमानीवाला ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। बडोवाला ग्राम प्रधान के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में है।
बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि बडोवाला ग्राम प्रधान पद के लिए तीन दावेदार बलराम, पुष्पा और सुधीर क्षेत्री हैं, जिनके नामांकन पत्र सही पाए गए है। गुमानीवाला ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य पद के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन किए थे, जिसमें से अभिलाषा और दिनेश यादव के नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं। एकमात्र उम्मीदवार संदीप का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांरगधरवाला की दो, कालूवाला, बडोवाला, गडूल, कौडसी, रैनापुर ग्रांट के एक-एक पंचायत सदस्य की सीट नामांकन नहीं होने से खाली रह गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। बडोवाला ग्राम प्रधान पद के लिए तीनों दावेदारों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है, जिससे प्रधान पद के लिए चुनाव के आसार बन गए है। हालांकि राजनीति से जुड़े लोग सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं।