फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Under the Indian Sanitation League 2.0 (ISL) programme,

Rishikesh News: खाराश्रोत नदी से 400 किलो कूड़ा एकत्रित किया

Mon, 18 Sep 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Under the Indian Sanitation League 2.0 (ISL) programme,
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 (आईएसएल) कार्यक्रम के तहत नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला की ओर से विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसके बाद खाराश्रोत नदी में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें 400 किलो कूड़ा एकत्रित किया गया।



रविवार को आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार और शहरी विकास मंत्रालय उत्तराखंड के निर्देश पर आईएसएल कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में ढालवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं माॅर्निंग स्टार स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला की गई। जिसमें वेस्ट वारियर्स ने कचरे को कम करने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने की जानकारी दी। सोर्स सेग्रीगेशन और प्लास्टिक बैन विषय पर क्विज प्रतियोगिता की गई। विजेता छात्र-छात्राओं को स्टील की पानी की बोतलें देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इसके बाद पालिकाकर्मी, सफाई सुपरवाइजर, पर्यावरण मित्र, एनसीसी कैडेट्स, वेस्ट वारियर्स, जेबीबी टेक्नोक्रेट के कर्मचारियों और संस्कार सृजन केंद्र शीशम झाड़ी के छात्र-छात्राओं ने खाराश्रोत नदी में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। जिसमें 400 किलो लीगेसी वेस्ट एकत्र किया। इस मौके पर सभासद सुभाष चौहान, राजेंद्र थलवाल, जितेंद्र सजवाण, सुपरवाइजर महिपाल, राजू, वेस्ट वारियर्स राहुल, प्रज्जवल, अभय कुकरेती आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन








मानव श्रंखला बनाकर दिलाई स्वच्छता की शपथ

ऋषिकेश। नगर पंचायत तपोवन की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत इंडियन स्वच्छता लीग का आयोजन किया। जिसमें स्वयंसेवियों, पर्यटकों, स्थानीय लाेगों व निकाय कार्मिकों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। वहीं निकाय क्षेत्र के सार्वजनिक घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद निम बीच पर पर्यटकों को स्वच्छ पर्यावरण व स्वच्छ पर्यटन का संदेश दिया। निम बीच पर ही मानव श्रंखला बनाकर पर्यटकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अधिशासी अधिकारी अनिल पंत बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत मिशन संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर मुकेश, शिव प्रसाद, भावना, आंचल, सतेंद्र, बलवीर, सोनू, शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed