फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   UKD told the state government arrogant

यूकेडी ने प्रदेश सरकार को बताया अहंकारी

Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
UKD told the state government arrogant
डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रचंड बहुमत की सरकार को अहंकारी और भ्रष्टाचार में लिप्त होना बताकर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी का विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि भारी बहुमत पाने वाली भाजपा सरकार तानाशाही होकर काम कर रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर राज्य सरकार का पुतला जलाया है। दल के संरक्षक केंद्रपाल तोपवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में आम जनता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रही है। उक्रांद के वरिष्ठ नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि जनता ने रामराज के लिए भाजपा को जनादेश दिया था। लेकिन सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। महिला प्रकोष्ठ की भावना मैठानी ने कहा कि भाजपाराज में महिलाऐं सुरक्षित नहीं है। उनका विकास भी नहीं हो पा रहा है। पूतला दहन में दिनेश सेमवाल, धर्मवीर सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह चौहान, पिंकी रावत, सरिता गुसाईं, योगी पंवार, सुनील तोपवाल, जेपी सुयाल, घनश्याम सेमवाल, अवतार सिंह, सुखपाल राणा, दीपक नेगी, श्याम सुंदर और सतपाल नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed