{"_id":"6ad33913c50ed3591d006e1c","slug":"ukd-burns-bjp-effigy-in-bhaniyawala-demands-justice-for-ankita-bhandari-and-action-against-dushyant-gautam-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट: भानियावाला में यूकेडी ने भाजपा का पुतला फूंका, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट: भानियावाला में यूकेडी ने भाजपा का पुतला फूंका, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग
Sat, 17 Oct 2026 02:33 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:33 PM IST
सार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भानियावाला में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर विरोध जताते हुए भाजपा का पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
यूकेडी ने फूंका भाजपा का पुतला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भानियावाला तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान यूकेडी नेता संजय चौधरी, एसडीएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममगाई सहित अन्य नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए। वहीं इस हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: साहू के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान थी, अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्या का बयान
विज्ञापन
यूकेडी नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की जनता न्याय की मांग कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।