फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two real brothers who cheated in the guise of a monk arrested

साधु के वेश में ठगी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers who cheated in the guise of a monk arrested
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा ठगी करने वाला गिरोह। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। साधु के वेश में महिलाओं और बुजुर्गों को झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और कई दिनों से तीर्थनगरी में सक्रीय थे। दोनों के पास से पुलिस को 33 हजार 500 रुपये की नकदी और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने के अनुसार डबल सिंह रावत पुत्र उत्तम सिंह रावत निवासी ग्राम गंगा भोगपुर, तहसील यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल ने पुलिस के पास ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायकर्ता ने बताया था कि साधु का वेश धारण किए दो व्यक्तियों ने उनको डॉक्टर का पता पूछने के बहाने रोका था। इनमें से एक व्यक्ति ने स्वयं को वृंदावन का पुरोहित बताया था। दोनों व्यक्ति झांसा देकर उनका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 32 हजार की नकदी और कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने मुखबिरों और 35 सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों ठगों की जानकारी जुटानी शुरू की। बृहस्पतिवार देर शाम को मुखबिरों की सूचना पर दोनों आरोपियों को आईएसबीटी के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमजद (50) और कबीर अंसारी निवासी ग्राम गोपालपुर, मोहर टोला, थाना ठाकुरगंगती, जिला गोड्डा, झारखंड के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो माह पहले महिला का उड़ाया था पर्स
ठगी के मामले में गिरफ्तार हुए अमजद और कबीर अंसारी ने करीब दो महीने पहले मेन मार्केट में टेंपो स्टैंड के पास एक महिला को झांसे में लेकर उसका पर्स उड़ा लिया था। पर्स में एक सोने का पेंडल, अंगूठी, फोन और दो हजार रुपये की नगदी थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने झारखंड जाते समय पर्स और फोन रास्ते में फेंक दिया था। वहीं आभूषणों को 15 हजार में रुपये में किसी को बेच दिया था। आरोपियों के पास से ठगी गई रकम में से केवल 3500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed