फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two of the eight candidates for the post of President in

Rishikesh News: अध्यक्ष पद पर दो ने लिया नाम वापस, अब छह प्रत्याशी मैदान में

Fri, 08 Dec 2023 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two of the eight candidates for the post of President in
Iपुस्तकालय अध्यक्ष पद पर एक ने नाम लिया वापस, दो मैदान मेंI
विज्ञापन




बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर आठ उम्मीदवारों में से दो ने नाम वापस ले लिया। अब मैदान में छह उम्मीदवार रह गए हैं। जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया है। इस पद के लिए अब दो लोग मैदान में रह गए हैं।



बार एसोसिएशन ऋषिकेश के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आठ लोगों ने नामांकन किया था। उपाध्यक्ष के लिए तीन, महासचिव के लिए छह, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो, ऑडिटर पद के लिए तीन और पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगाें ने पर्चा भरा था। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दीपक लोहानी और मुकेश कुमार शर्मा ने नाम वापस लिया है।
विज्ञापन


अब अध्यक्ष पद पर छह लोग (अजय सिंह वर्मा, खुशहाल सिंह कलूड़ा, पंचम सिंह, भूपेंद्र कुमार शर्मा, विपुल शर्मा, सुनील नवानी) मैदान में रह गए हैं। वहीं पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए प्रीति भट्ट ने नाम वापस लिया। अब पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर पूजा बेलवाल और मनीष राजपाल रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपाध्यक्ष पद पर अजय कश्यप, लालमणि रतूड़ी, शरद सक्सेना, महासचिव पद पर अजय ठाकुर, कपिल शर्मा, भूपेंद्र कुकरेती, मनीष कुमार बिजल्वाण, राज कौशिक, शैलेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सेमवाल, महेश शर्मा, सहसचिव पद के लिए मीनाक्षी नेगी, नरेंद्र सिंह रांगड़ व ऑडिटर पद के लिए प्रीति भट्ट, प्रमोद कुमार और हरीश कुमार राणा चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed