फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   two months had broken door

दो महीने से टूटा है चेंजिंग रूम का दरवाजा

Sun, 27 Mar 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sun, 27 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
two months had broken door
चेंजिंग रूम - फोटो : file photo

अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन तीर्थक्षेत्र में व्यवस्थागत खामियों को दूर करने को लेकर लापरवाह बना हुआ है, इसका खामियाजा कुंभ स्नान, तीर्थ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मेला प्रशासन की उदासीनता के कारण मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर बना अस्थाई चेंजिंग रूम का दरवाजा करीब दो सप्ताह से टूटा पड़ा है। चेंजिंग रूम का दरवाजा क्षतिग्रस्त होने से गंगा स्नान के बाद महिलाएं खुले में कपड़े बदलने को मजबूर हैं। लेकिन मेला प्रशासन मामला संज्ञान में होने के बावजूद इसे ठीक नहीं करा रहा है।
विज्ञापन


अब तो संज्ञान में है मामला
मुनिकीरेती नावघाट पर बीते दो महीने से चेंजिंग रूम का दरवाजा टूटा हुआ है। महिला श्रद्धालुओं को हो रही दिक्कतों के मद्देनजर बीती 12 मार्च को अमर उजाला ने खुले में कपड़े बदलने को मजबूर महिलाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर नगर पालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने मामला संज्ञान में नहीं होने के बात कही थी और दो-तीन दिन में टूटे दरवाजे को ठीक कराने का दावा भी किया था। लेकिन, मामला संज्ञान में होने के दो सप्ताह बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित कर्मचारियों को चेंजरूम का दरवाजा बदलने के निर्देश दे दिए गए हैं। दरवाजे को बेल्डिंग करने के बाद रविवार को लगा दिया जाएगा।-बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मुनिकीरेती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed