{"_id":"5d5863178ebc3e89a076c84c","slug":"two-killed-in-truck-collision-rishikesh-news-drn3166374161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालतप्पड़ हाईवे पर तेज और अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक जीवनलाल 20 पुत्र नंदकिशोर निवासी संग्रामपुर थाना आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश और पीछे बैठी महिला सुशीला देवी 56 पत्नि धूम सिंह निवासी माजरी ग्रांट की मौत हो गई। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर एक ओर जाकर पलट गया। दुघर्टना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा हरिद्वार-लालतप्पड़ माजरी ग्रांट स्थित डेंटल कॉलेज के पास हुआ। सामान से लदा ट्रक हरिद्वार से भानियावाला की ओर जा रहा था। इसी बीच रेशमाजरी वाले रास्ते से बाइक हाईवे पर पहुंची। तेज गति से आ रहे ट्रक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहने से ट्रक ने तेज गति से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक चालक और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हादसा होते ही लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची लालतप्पड़ पुलिस ने घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि सुशीला देवी ने जाखन नदी फन वैली के पास बकरियों को रखा था। सुबह जीवन के साथ बाइक पर बैठकर उनकी देखभाल के लिए जा रही थी। मृतक जीवन क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। मृतक सुशीला के मकान में किराए पर रहता था।