फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two arrested with intoxicating pills and capsules

Rishikesh News: नशे की गोलियां और कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 05:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with intoxicating pills and capsules
पुलिस ने नशीले कैप्सूल और गोलियों की तस्करी के आरोप में एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार की सुबह गश्त कर रही थी। इसी दौरान गैस गोदाम राजीवनगर के पास एक महिला और पुरुष संदिग्ध खड़े दिखे। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बाइक पर सवार होकर जाने लगे। पुलिस ने रोककर पूछताछ करनी शुरू कर दी। तलाशी लेने पर दोनों के पास काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद की गईं। आरोपियों की पहचान सलीम अहमद निवासी तेलीवाला डोईवाला और जीनत खान उर्फ नाजनी निवासी राजीवनगर डोईवाला के रूप में हुई। पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह नशे का आदी है और इसको बेचता भी है। बताया कि आरोपियों के पास से 222 कैप्सूल और 295 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक गुसाईं ने बताया कि आरोपी प्रतिबंधित दवाओं की गोलियां और कैप्सूल बेचते हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed