{"_id":"5d58631c8ebc3e89b600e5aa","slug":"two-arrested-with-eight-kilos-of-hemp-rishikesh-news-drn3166372145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजा रखने के आरोपी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने आठ किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध गांजे की कीमत करीब 96 हजार रुपये है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में शनिवार को नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने नटराज चौक, श्यामपुर फाटक और बैराज तिराहा पर चेकिंग की। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से एक गोल्डन रंग की कार (डीएल3सीबीएन 1424) आती दिखाई दी। तहसील चौक पर तैनात टीम ने कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से आठ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
कोतवाल ने दोनों आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय ललित कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी गांव भरतपुर पोस्ट बाढौन बरा थाना लोधा जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश और 36 वर्षीय सुदामा पुत्र राजाराम निवासी ग्राम गोपालपुर थाना हपुन जिला औरइया उत्तर प्रदेश हाल निवासी किराएदार नरेश बिहार, गली नंबर 01 खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में कराई। कोतवाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।