{"_id":"681e211481161241dd01a8d3","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-goods-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-126979-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। रायवाला पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हरिद्वार जिले में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
खैरीखुर्द निवासी विनय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते 22 से 26 अप्रैल के बीच उनके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वहीं 26 से एक मई की बीच छिद्दरवाला निवासी रश्मिकान्त बहुगुणा के घर भी चोरी हुई थी। दोनों पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कोतवाल बीएल भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार को हरिद्वार स्थित चमगादड़ टापू के समीप से दो संदिग्धों को एक कार व चोरी के सामान के साथ पकड़ा। आरोपियों के पास से हरिद्वार जनपद के श्यामपुर क्षेत्र में की गई चोरी का सामान भी बमराद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीपला जागीर थाना नूरपुर जिला बिजनौर निवासी मोहम्मद उस्मान और फजलपुर ढाकी थाना हल्दौर बिजनौर निवासी मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।