{"_id":"61a13fa5c5e59068eb1238e0","slug":"two-accused-arrested-with-smack-rishikesh-news-drn3971628112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस देहरादून के स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को स्मैक बेचने वाले दो ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया है। ड्रग पैडलर बरेली के एक ड्रग डीलर से स्मैक खरीद कर लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
स्कूलों और कॉलेजों में सूखे नशे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चेकिंग और छापेमारी अभियान चला रही है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को छिद्दरवाला चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नेपाली फार्म से देहरादून की ओर आ रही एक कार को तलाशी लेने के लिए रोका गया। इस दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपनी मुठ्ठी में बंद पुड़िया को फेंकने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दोनों के हाथ पकड़ लिए। एक व्यक्ति के पास 20.40 ग्राम और दूसरे व्यक्ति के पास से 30.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। दोनों व्यक्ति मौके पर वाहन के कागजात ओर लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान आलोक (20) निवासी शहीद स्मारक गली, नंबर दो, गुज्जरप्लाट, थाना ऋषिकेश और मोहम्मद हसन (42) निवासी बिथरी, चैनपुर, थाना बिथरी चैनपुर, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे ड्रग पैडलर है। आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक बरेली के कुतुबखाने क्षेत्र से इरशाद नाम के व्यक्ति से लेकर आए हैं। इरशाद रोडवेज बस अड्डा बरेली में मिलता रहता है। लेकिन दोनों आरोपी ड्रग डीलर के पते की जानकारी होने से इंकार किया है। आरोपियों ने बताया वे स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्कूलों और कॉलेजों के बाहर छात्रों को बेचते थे।