{"_id":"5dcefd7f8ebc3e54846b5c57","slug":"tushar-chaudhary-wins-the-1500-m-race-rishikesh-news-drn3261216103","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में तुषार चौधरी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में तुषार चौधरी ने बाजी मारी
विज्ञापन
डीएसबी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुमानीवाला में शुक्रवार को दो दिवसीय 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल ने किया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित तुषार चौधरी, अतुल डंगवाल व शम्भू वर्मा ने पूरे खेल मैदान में मशाल घुमाकर खेलों का शुभारंभ किया।
रंगारंग प्रस्तुतियों के अंतर्गत कक्षा तीन के बच्चों ने फ्लैग ड्रिल के माध्यम से खूबसूरत समा बांधते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। चारों सदनों के प्रतिभागियों की ओर से मास पीटी का प्रदर्शन किया गया। कक्षा चार के छात्र-छात्राओं ने खेलो इंडिया ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पांच के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित ड्रिल की मनमोहक प्रस्तुति दी। योग की मनमोहक प्रस्तुति के बाद छात्र-छात्राओं ने तीरंदाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा नौ व 12 वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में हर्ष जायसवाल व सलोनी बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कनिष्ठ वर्ग कक्षा सात व आठ में केशव नेगी और बालिका वर्ग में अकुषा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच व छह वर्ग में वैभव व शालिनी रतूड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में हर्ष जायसवाल व यमुना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक बालिकाओं की ऊंची कूद प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में रोबिन रावत व सोनाली राणा ने बाजी मारी। कनिष्ठ वर्ग में शिवम केमनी व तनूजा रावत ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं वर्ग में तुषार चौधरी, कक्षा सात व आठ वर्ग में विशु प्रताप व सुहाना चौहान, कक्षा पांच व छह वर्ग में आयुष सेमवाल व महक नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 वर्ग में अतुल डंगवाल व सलोनी बंसल ने, कक्षा सात व आठ वर्ग में विस्मय प्रताप व शिक्षा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के कक्षा तीन व चार वर्ग में प्रहलाद व आराध्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में तुषार चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर की रिले दौड़ प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों वर्गों में जाह्नवी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में जाह्नवी सदन 225 अंकों के साथ प्रथम, मंदाकिनी सदन 211 अंकों के साथ दूसरे और भागीरथी सदन 203 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर शिक्षाविद डीडी तिवारी, आईडी जोशी, एमसी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।