{"_id":"694af14dc651e1d7b50c089b","slug":"tube-well-will-be-installed-at-a-cost-of-rs-90-lakh-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-863438-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जुड्डी में 90 लाख की लागत से लगेगा पेयजल नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जुड्डी में 90 लाख की लागत से लगेगा पेयजल नलकूप
Wed, 24 Dec 2025 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या चार में करीब 90 लाख रुपये की लागत से पेयजल नलकूप लगाने का कार्य किया जाएगा। नलकूप लगाने के लिए शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
क्षेत्र के लोग लंबे समय से पेयजल समस्या को देखते हुए नलकूप लगाए जाने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला की संस्तुति पर शासन ने जुड्डी में नलकूप लगाने की स्वीकृति दे दी है। नलकूप लगाने के लिए प्रथम किस्त की धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे जल्द ही नलकूप खोदाई कार्य शुरू किया जाएगा। इससे हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विधायक गैरोला ने कहा कि जुड्डी गांव में नलकूप लगने से जुड्डी, तरली जौली और बड़ोवाला के हजारों लोगों को पेयजल मिलेगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों में कालूवाला, चांठो मोहल्ला और बड़ोवाला पानी की टंकी के पास स्थित नलकूपों से पेयजल सप्लाई किया जा रहा था। जिससे पूरा पेयजल नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
90.43 लाख में से प्रथम किस्त के रूप में 54.258 रुपये जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय सभासद अरुण सोलंकी और पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने विधायक का आभार जताया है।