फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Trivenighat on Kartik Purnima

गुरुपूर्णिमा के दिन त्रिवेणीघाट पर होगा रावण का पुतला दहन

Sun, 29 Nov 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Trivenighat on Kartik Purnima
वेबसीरीज अपहरण टू की शूटिंग के लिए सजा त्रिवेणी घाट। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोविड-19 के कारण इस बार दशहरा पर्व पर त्रिवेणीघाट पर रावण का पुतला दहन नहीं किया गया। कोरोना को देखते हुए सांकेतिक तौर पर आयोजकों ने रावण का पुतला बनाकर गंगा में प्रवाहित कर दिया था। लेकिन कार्तिका पूर्णिमा के दिन 30 नवंबर को दर्शकों को त्रिवेणीघाट पर रावण का पुतला जलता हुआ दिखाई देगा।
विज्ञापन

जी हां, हम बात कर रहे हैं तीर्थनगरी के त्रिवेणीघाट पर वेब सीरीज अपहरण टू की शूटिंग के लिए दहशरे के मेले का सेट तैयार किया गया है। शूटिंग के दौरान दहशरे के मेले के साथ रावण दहन का सीन शूट किया जाना है। इसके लिए टीम के सभी सदस्य इसकी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटे हुए हैं। पूरे घाट को लाइटिंग से सजाया जा रहा है। घाट पर स्टॉल बनाए गए हैं। जिसमें अनेक प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं। स्टॉल में सजी दुकानें स्थानीय दुकानदारों की ही सजाई गई हैं। अपहरण टू वेव सीरीज के निदेशक संतोष सिंह के निर्देशन में बन रही वेबसीरीज में अरुणोदय सिंह मुख्य अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के अभिनेता और सहकलाकार शूटिंग के लिए तीर्थनगरी में पहुंच गए हैं। जो इन दिनों तीर्थनगरी के होटलों में रहकर यहां की नैसर्गिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed