फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tricolor will be hoisted in 30 thousand houses in Narendranagar district: Subodh Uniyal

नरेंद्रनगर विस में 30 हजार घरों में फहरेगा तिरंगा: सुबोध उनियाल

Sat, 06 Aug 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in 30 thousand houses in Narendranagar district: Subodh Uniyal
आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नरेंद्रनगर विधानसभा में 30 हजार घरों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती स्थित एक होटल में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है। इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता देशप्रेम में लबरेज होकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा के प्रत्येक घर करीब 30 हजार राष्ट्रीय ध्वज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि आगामी 9 और 10 अगस्त को बाइक रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। 11 और 12 अगस्त को पैदल रैली के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के लोगों से 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र भंडारी, पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, विनोद रतूड़ी, विनोद कुकरेती, राकेश भट्ट, मदन सिंह रावत, गोपाल चौहान, राजेंद्र थलवाल, अर्चित पांडे, सुभाष चौहान, धूमन थलवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed