{"_id":"6165e9568ebc3efbd544ed92","slug":"tribute-paid-to-martyr-farmers-rishikesh-news-drn3932022107","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने शहीद किसानों को श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने शहीद किसानों को श्रद्धाजंलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों को श्रद्धाजंलि देने के लिए गुरुद्वारा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। किसानों ने कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद किसानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मंगलवार को डोईवाला गुरुद्वार में तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन के बाद भोग डाला गया। कार्यक्रम में भाकियू टिकैत ग्रुप के वरिष्ठ नेता चरण सिंह टिकैत ने कहा कि किसानों को संगठित होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन को धारदार बनाना होगा। कहा कि केंद्रीय कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी है। पूरे देश का किसान आज कानूनों के विरोध में उतर आया है। संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने कहा कि गांव-गांव में किसान जागरूक हो चुका है। केंद्रीय कृषि बिल के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसान अपने अधिकारों को पाने के लिए एकजुट हो चुका है। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पुरकाजी के किसान कुलविंदर सिंह, संयोजक गंगाधर नौटियाल, गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह, बलबीर सिंह, हाजी अमीर हसन, जाहिद अंजुम, उम्मेद वोरा, फुरकान अहमद कुरैशी, इंद्रजीत सिंह, मोहित उनियाल, जगदीश कुकरेती, अश्वनी त्यागी आदि थे।