फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Travel administration should make arrangements for Chardham Yatra

चारधाम यात्रा की व्यवस्था दुरुस्त करें यात्रा प्रशासन

Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Travel administration should make arrangements for Chardham Yatra
आईएसबीटी परिसर स्थित चारधाम यात्रा प्रशासन कार्यालय में आरटीओ दिनेश पटोई ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति और अन्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में रोटेशन समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि बीते 15 दिनों से चारधाम यात्रा चल रही है। तब केवल पंजीकरण की बाध्यता थी। तीर्थयात्री पंजीकरण करने के बाद चारधाम के लिए रवाना हो रहे थे। अचानक शासन की ओर से जारी आदेश से यात्रा पंजीकरण और यात्रा दर्शन की तिथि को ही यात्रा पर जायेंगे। जिसके कारण अब सार्वजनिक वाहनों से जाने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते दो वर्षों से कोरोनाकाल के कारण वाहन स्वामियों आर्थिक मार झेल रहे हैं। केदारनाथ धाम में भीड़ बढ़ गई है। तीर्थयात्री यहां अपने वाहनों से पहुंच रहे हैं। जिसका प्रभाव सार्वजनिक वाहनों पर पड़ रहा है। पार्किंग निजी वाहनों से फुल हो रही हैं। ये वाहन सड़क किनारे खड़े होकर जाम लगा रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा देने, सभी विभागों से समन्वय स्थापित करने की मांग की है। समस्या के समाधान को लेकर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी एक ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस मौके पर बलवीर सिंह रौतेला, भोपाल सिंह, मदन कोठारी, यशपाल राणा, गजपाल रावत, रामचंद्र सुयाल, प्रेमलाल बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed