फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Transport department sent notices for verification

Rishikesh News: परिवहन विभाग ने स्कूल बस चालकों के सत्यापन के लिए नोटिस भेजे

Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Transport department sent notices for verification
स्कूली बसों का निरीक्षण और बस/ वैन चालकों का सत्यापन कराने के लिए परिवहन विभाग ने 50 स्कूल प्रबधंकों को नोटिस भेजा है। सत्यापन एआरटीओ कार्यालय में किया जाएगा। निरीक्षण न कराने वाली स्कूल वैन और बस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यालय के आदेश पर स्कूल बसों का निरीक्षण और बस चालकों का सत्यापन किया जाना है। यह सत्यापन अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। स्कूल बस चालकों का वर्दी में होना आवश्यक है। सत्यापन के दौरान चालक को अपना आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना होगा। स्कूल बस या वैन पर पीला रंग होगा, जिसमें स्कूल नाम लिखा होगा। संबंधित वाहन की खिड़कियों पर जाली लगी होनी चाहिए। बस में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स, जीपीएस, पैनिक बटन, स्पीड गर्वनर और सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। एआरटीओ कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक वाहनों की जांच करवाई जा सकती है। जो स्कूल प्रबंधन अपने चालकों का सत्यापन और बस, वैन का निरीक्षण नहीं करवाएगा उन वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed